प्रियंका गांधी का रोड शो चालू है उत्तर प्रदेश में. मीडिया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में तो बहुत उत्साह है, लेकिन सवाल यह है कि जो उत्तर प्रदेश के मतदाता हैं, उन्हें कोई फर्क पड़ेगा या नहीं. आप याद रखिएगा कि 2014 में कांग्रेस का सफाया हो चुका था. 2017 में विधानसभा चुनाव में गठबंधन के बाद भी कांग्रेस को वोट बहुत कम मिले. साथ में उपचुनाव में कांग्रेस का वोट जहां 6-7 फीसद था, वो 2 फीसद पर उतरकर आ गया है. लेकिन सही जरूर है कि प्रियंका गांधी का अपना एक करिश्मा है, वो एक मशहूर चेहरा हैं.
from Videos http://bit.ly/2BtEsFG
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

0 comments:
Post a Comment